READ MORE
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फाउरे तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. सोमवार को डैनी फाउरे का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. जब सेशेल्स के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, उसी दौरान हीट स्ट्रोक की वजह से इंडियन एयरफोर्स (IAF) के एक जवान को चक्कर आ गए और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिकता पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चलते हुए बेहोश होने वाले जवान के पास पहुंचे और उनके स्वास्थय की जानकारी ली. यहीं नहीं प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए भी कहा.
PM Narendra Modi inquired about health of an IAF ensure who fell down after a feverishness cadence during rite accepting of Seychelles President Danny Faure during Rashtrapati Bhavan progressing currently pic.twitter.com/X2ORTcFX4S
— ANI (@ANI) June 25, 2018
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा और उमस है. गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान जवानों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहना होता है, जिस वजह से तेज गर्मी के कारण IAF का जवान बेहोश हो गया था.
बता दें कि सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉर अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और दोनों देशों के बीच रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की समीक्षा करेंगे. 27 तारीख तक वह दिल्ली के अलावा कई स्थानों की यात्रा करेंगे.
यह भी पढ़ें: तेल खरीदने वालों का क्लब बनाने की भारत ने की तीसरी कोशिश, चीन के साथ हुई चर्चा
गौरतलब है कि फॉर ने कुछ दिन पहले कहा था कि सेशेल्स भारत के साथ एजम्पंशन आईलैंड में नौसेना अड्डा विकसित करने की संयुक्त परियोजना को आगे नहीं बढ़ा पाएगा. सेशेल्स में भारत द्वारा नौसेना अड्डा बनाए जाने का राजनीतिक विरोध हो रहा है. दोनों देशों के बीच 2015 में इस संबंध में समझौता हुआ था. यह अड्डा भारत के लिए हिंद महासगर क्षेत्र में एक रणनीतिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता था.
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार इस यात्रा में फॉर गुजरात, गोवा और उत्तराखंड भी जाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान फॉर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी फॉर से मुलाकात करेंगी.
राष्ट्रपति भारत-सेशेल्स व्यापार मंच को संबोधित भी करेंगे. उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आया है जिसमें दो कैबिनेट मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.
(भाषा से इनपुट के साथ)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/politics-over-odd-even-gopal-rai-reaches-vijay-goyal-residence-470890.html
No comments:
Post a Comment