Monday, 25 June 2018

कोडरमा घाटी में टैंकर पलटा, तेल लूटकर ले गए ग्रामीण


READ MORE
 कोडरमा घाटी में सोमवार तड़के एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. टैंकर पलटने बाद आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर तेल लूटने में लग गए. महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बूढे़, जवान जिसे जो मिला हाथ में लेकर तेल ढोने में लगे रहे. मौके पर पहुंची पुलिस तमाशा देखती रही. विडंबना यह कि किसी को भी यह मालूम नहीं था कि टैंकर में कौन सा तेल है और इसका क्या इस्तेमाल होगा.

Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/politics-over-odd-even-gopal-rai-reaches-vijay-goyal-residence-470890.html

No comments:

Post a Comment