READ MORE
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 16 दिन तक वृद्धि के बाद पिछले 4 दिनों में पेट्रोल की कीमत में केवल 23 पैसे और डीजल की कीमत में केवल 20 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई है. तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने 2 जून से ट्विटर पर मोर्चा खोला है.मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज बढ़ते चले जा रहे हैं. इससे जनता त्रस्त है. जनता की इस परेशानी को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस ‘ट्वीट मोर्चे’ की शुरुआत की गई है.
निरुपम ने बताया ‘ट्वीट मोर्चा’ ऑनलाइन अभियान का एक हिस्सा है. आम जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर अपनी बात नहीं कह सकती, इसलिए सोशल मीडिया को हथियार बनाकर सीधे उन तक अपनी बात पहुंचाने का मौका ‘ट्वीट मोर्चा’ उपलब्ध कराएगा. जिसके माध्यम से लोग पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के तरीकों के सुझाव दे सकेंगे.
Want to voice your opinion opposite sharpening fuel price? Join #TweetMorcha tomorrow with @sanjaynirupam @jamewils @suchetadalal @priyankac19 @JhaSanjay from wherever we are make your voice count
Tag a answerable, PM @narendramodi CM @Dev_Fadnavis Use hashtag #CutFuelTaxes pic.twitter.com/3IzVEWXoVK— MumbaiCongress (@INCMumbai) June 1, 2018
इस मोर्चे को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया.
Dear CM @Dev_Fadnavis ji
The state is disorder underneath a everincreasing fuel prices, how about shortening their fuel weight by slicing down a fat taxation we charge? #CutFuelTaxes , will we accept this plea @narendramodi ji?— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) June 2, 2018
इस मोर्चे को सोशल मीडिया पर लोगों से अच्छा समर्थन मिल रहा है.
#CutFuelTaxes #TweetMorcha petrol shortly to hold Rs100 symbol pic.twitter.com/l89moTyQiW
— MANOJ NAIR (@manojnair96) June 2, 2018
इस ‘ट्वीट मोर्चा’ में शामिल होने के लिए लोग अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र को टैग करके #CutFuelTaxes और #TweetMorcha हैश टैग के साथ पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ ट्विट कर सकते हैं.
निरुपम ने बताया कि इस मोर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता सुचेता दलाल, मुंबई के जागरूक नागरिक और मुंबई की कई सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm
No comments:
Post a Comment