READ MORE
श्रीनगर में शनिवार शाम को ढाई घंटे के अंदर आंतकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की गाड़ियों पर ती ग्रेनेड हमले किए. इन हमलों में सीआरपीएफ के 4 जवानों और एक महिला घायल हुए हैं. सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है.जानकारी के मुताबिक, पहला हमला फतह कदाल इलाके में हुआ, जहां सीआरपीएफ के 3 जवानों समेत एक स्थानीय नागरिक जख्मी हुए. दूसरा हमला बादशाह ब्रिज के पास हुआ. इसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल है. तीसरा हमला श्रीनगर के जहांगीर चौक में हुआ. यहां 300 मीटर की दूरी से हमले को अंजाम दिया गया. मोमिनाबाद-बातामालू में हमले की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इससे इनकार किया.
न्यूज़ एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, आतंकियों ने करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ की 82 बटालियन की गाड़ी को ग्रेनेड से निशाना बनाया. जिस वक्त हमला हुआ, तब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे.
शुक्रवार को कश्मीर में अलग-अलग इलाकों में 5 ग्रेनेड हमले किए गए. इन पांचों हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. इन हमलों में कई जवान और आम नागरिक घायल हुए हैं. इसके पहले नौहट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को ही सीआरपीएफ की गाड़ी की टक्कर से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
Visuals from Fateh Kadal’s Chinkral Mohalla in Srinagar where 3 CRPF crew and 1 municipal were harmed after terrorists lobbed grenade on CRPF 82 Battalion. The harmed are out of risk their condition is stable. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/MCiolgK7ab
— ANI (@ANI) June 2, 2018
#JammuAndKashmir: Grenade lobbed during CRPF deployment during Badshah Bridge in Srinagar. One jawan injured. More sum awaited. pic.twitter.com/qcoeRYeI6m
— ANI (@ANI) June 2, 2018
बता दें कि रमज़ान के पाक महीने के दौरान कश्मीर में शांति के लिए गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों को सीज़फायर का आदेश दिया है. बावजूद इसके आतंकी लगातार घाटी में हमला कर अशांति फैला रहे हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm
No comments:
Post a Comment