READ MORE
मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले संजीव श्रीवास्तव के साथ पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है, वो किसी सपने से कम नहीं है. सपना भी बुरा नहीं, अच्छा है, क्योंकि किसने सोचा था कि अपने साले की शादी में किया गया एक डांस इतना वायरल हो जाएगा कि देश-दुनिया के लोग उनके फैन हो जाएंगे.अपने साले की शादी में जमकर डांस कर दुनिया को नाचने वाले संजीव श्रीवास्तव को पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बधाई मिली. अब विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.
बता दें कि 45 साल के संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में गोविंदा के गाने ‘दिल बहलता है मेरा आप के आ जाने से’ पर जमकर डांस किया था. उनके एक दोस्त ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद ये वायरल हो चुका है.
संजीव श्रीवास्ताव पेशे से प्रोफेसर हैं और भोपाल के भाभा रिसर्च संस्थान में पढ़ाते हैं. उनके मोहल्ले के लोग उन्हें डब्बू नाम से पुकारते हैं.
Professor Sanjeev Srivastava whose dancing video went viral on amicable media, has been allocated as a code envoy by #Vidisha Municipal Corporation #MadhyaPradesh (File pic) pic.twitter.com/SyD3htC4uf
— ANI (@ANI) June 2, 2018
‘NEWS18’ हिन्दी से अपने घर पर हुई बातचीत में संजीव ने बताया कि डांस तो जैसे उनकी रग-रग में समाया है. 10 साल की उम्र से नाचने का पागलपन जो सवार हुआ तो अब तक कायम है. इतना कायम है कि कॉलेज में बच्चे भी सालाना जलसे का अंत भी संजीव के डांस से ही करते हैं. प्रोफेसर साहब के मनपसंद डांसर में मिथुन चक्रवर्ती से लेकर गोविंदा और जावेद जाफरी हैं. संजीव बताते हैं कि पहले तो वह डांस प्रतियोगिताओं में भाग भी लेते थे, लेकिन 45 साल की उम्र में अब वह सिर्फ शौक के लिए पांव थिरकाते हैं.
संजीव की पत्नी अंजलि श्रीवास्तव भी अपने पति के डांस को लेकर पागलपन से अच्छे से वाकिफ हैं. वह बताती हैं कि अपनी शादी के दिन भी संजीव खूब नाचे थे. संजीव का यह वीडियो फेसबुक पर अलग अलग पेज से शेयर हो रहा है. इसे कितने लोग देख चुके हैं इसकी गिनती करना मुश्किल है. वैसे संजीव के फेसबुक पेज को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें डांस का कितना शौक है.
संजीव की पत्नी का कहना है कि उनकी शादी को 12 साल हो गए हैं. वह स्टेज पर अपने पति का साथ देने आती तो हैं लेकिन सिर्फ खड़े रहने के अलावा कुछ ज्यादा नहीं कर पाती. वैसे संजीव जिस तरह वीडियो में बिना किसी का साथ ढूंढे डांस कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि अपने पसंदीदा डांसर गोविंदा की तरह वो अकेले ही महफिल जमाने के लिए काफी हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/BurLdpbGAtM/story01.htm
No comments:
Post a Comment