Saturday, 2 June 2018

फरीदाबाद : 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आटे के कंटेनर में छिपाई थी लाश


READ MORE

फरीदाबाद जिले के गांव असावटी में पांच साल की बच्ची का रेप कर चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया. जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि आरोपी वीरेंद्र उर्फ भोलू को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है, इसे लेकर भी पुलिस परेशान है. आरोपी पूरी तरह से किसी शातिर बदमाश की तरह पुलिस को बयान देकर चकमा देने का प्रयास कर रहा है.


अकरम ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड ली गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी से रिमांड के दौरान यह जानकारी भी ली जानी है कि इस वारदात में उसके साथ और कौन शामिल है. पुलिस इस मामले में गहनता से जांच में जुटी हुई है.


गौरतलब है कि जिले के गांव असावटी में एक युवक ने अपने ही मालिक की पांच साल की बेटी का अपहरण कर अपने घर में ले जाकर उसके साथ पहले रेप किया. बाद में उसके पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. शव को खुदबुर्द करने के लिए आरोपी ने घर में ही रसोई के अंदर आटे के ड्रम में छुपा दिया. बाद में ग्रामीणों द्वारा पुलिस के सहयोग से शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm

No comments:

Post a Comment