READ MORE
शिष्या से यौन दुराचार के मामले में फंसे दाती महाराज से फिर पूछताछ की जाएगी. क्राइम ब्रांच ने दाती महाराज को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. मंगलवार दोपहर 12:30 बजे तक दाती के क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचने की संभावना है.इससे पहले भी पुलिस दाती से 7 घंटे की लंबी पूछताछ कर चुकी है. दाती पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के अलावा राज्य महिला आयोग ने भी तीन सदस्यीय टीम गठित की थी. दाती के आश्रम से बच्चियों के गायब होने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने आलावास स्थित आश्रम में जांच के आदेश दिए थे.
यह टीम दाती महाराज के आश्रम जाकर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के अनुसार आयोग सदस्य सुषमा कुमावत के नेतृत्व में यह टीम लगातार जांच कर रही है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/city-khabrain/madarsa-child-rescued-by-police-on-ibnsevens-information-522246.html
No comments:
Post a Comment