Saturday, 23 June 2018

दलित घुड़सवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर लगाई जिन्दगी बचाने की गुहार


READ MORE

23 वर्षीय अनुसूचित जाति के घुड़सवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया है. पीएम को ट्वीट कर घुड़सवार ने आरोप लगाया है कि उसके दलित होने की वजह से उसे जान का खतरा है. अपने ट्वीट में प्रवीण कुमार ने ट्वीट कर अपनी जिन्दगी बचाने की मांग की है. प्रवीण ने कहा, ‘ प्रभावशाली, अमीर लोगों ने उन पर एसिड हमला करने और उन्हें मारने की योजना बनाई है.’प्रवीण ने ट्वीट किया, मेरा आपसे निवेदन है कि मेरी जिन्दगी, अमीर, प्रभावशाली लोगों से बचाएं जिन्होंने एसिड अटैक की योजना बना रखी है और मुझे मेरी जाति की वजह से मारना चाहते हैं. मैं 23 वर्ष का गरीब दलित हॉर्स राइडिंग चैंपियन हूं. मेरे ट्वीट और ईमेल का जवाब आप और आपकी कैबिनेट की ओर से नहीं दिया गया. साकेत कोर्ट गया और दलितों के प्रति उदासीनता महसूस की.


ये भी पढ़ें: दलित महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार


कुमार के ट्विटर बायो के मुताबिक कुमार, वह भारत से एक अंतरर्राष्ट्रीय ड्रेसेज चैंपियन है. उनका लक्ष्य भारत के लिए ड्रेसेज में पहला ओलंपिक गोल्ड जीता है. कुमार ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को फर्जी मामलों में फंसाया जा सकता है.




उनके ट्वीटर टाइमलाइन के अनुसार, कुमार ने इससे पहले 29 अप्रैल को पीएमओ इंडिया, पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी. कुमार ने लिखा, ‘ एक सुप्रीम कोर्ट के वकील, उसके परिवार और अन्य लोग मुझ पर एसिड अटैक करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने मेरी इज्जत खत्म कर दी है. उनके मुताबिक, मेरे जैसा एक दलित कभी अपर क्लास के लिए बने खेलों में कंपटीशन नहीं कर सकता.’




Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-khel-ratan-475803.html

No comments:

Post a Comment