READ MORE
महाराष्ट्र के बुल्ढाना जिले में एक बैंक मैनेजर ने किसान को फसल ऋण देने की एवज में कथित रूप से उसकी पत्नी के सामने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रख दी. इसपर महिला ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने इस घटना की निंदा की है निंदा की है.लकपुर तहसील के दताला गांव निवासी एक महिला ने बुल्ढाना जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर राजेश हिवसे के खिलाफ बीते गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार महिला जब अपने पति के साथ बैंक गई थी तब बैंकर ने उसका नम्बर ले लिया था. उसने बाद में महिला को फोन किया और लोन की अर्जी आगे बढ़ाने के बदले उसके सामने शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी.
पुलिस ने बताया कि बाद में हिवसे ने महिला को अपनी मांगों के लिए तैयार करने के लिए एक चपरासी को उसके पास भेजा. पुलिस ने बताया कि महिला ने बैंकर से हुई बातचीत रिकार्ड कर ली और बाद में गुरुवार को एक शिकायत के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया.
अशोक चव्हाण ने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य के लिए शर्म की बात और धब्बा बताया.चव्हाण ने कहा, ‘किसानों को कर्ज माफी और फसल बीमा नहीं मिल रहा है और वे फसल ऋण का भी लाभ नहीं उठा सकते. एक बैंक मैनेजर ने फसल ऋण मंजूरी के लिए किसान की पत्नी से कथित रूप से अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग करने वाली घटना हैरान करने वाली और निंदनीय है.’
(इनपुट भाषा से)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-khel-ratan-475803.html
No comments:
Post a Comment