READ MORE
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने भाजपा पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल करके राज्य को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाया है. सीएम नायडू ने कहा कि यदि उन्होंने राज्य के खिलाफ साजिश की तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.नायडू ने चेतावनी दी, कहीं और षड्यंत्रों करने का प्रयास करें. दूसरे राज्यों में अपने ये प्रयोग करें. लेकिन अगर आप तेलुगू पर हमला करेंगे तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे.
एक सप्ताह चलने वाले नव निर्माण दीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थित तरीके से आंध्र प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने कहा, ‘अभिनेता पवन कल्याण , वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी , टीटीडी के पूर्व प्रमुख ए वी रमन्न दीक्षितुलु और अन्य का इस साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा हैं. हम तेलुगूभाषी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे , सावधान रहें.प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी विदेशों से कालाधन लाने में असफल रहे और वह हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने के अपने वादे को भी नहीं पूरा कर पाये.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/west-indies-players-get-slammed-by-icc-473222.html
No comments:
Post a Comment