READ MORE
लखनऊ के पासपोर्ट विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर विदेश मंत्रालय कड़ी आलोचना झेल रहा है. सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ट्रोल किया जा रहा है. इस विवाद के चलते फेसबुक पर उनके पेज की रेटिंग घटकर 1.4 हो गई है. वहीं ट्विटर पर यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं. रविवार को पांच देशों की यात्रा से वापस लौटने के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि देश से बाहर रहने के दौरान उन्हें कई ‘ट्वीट्स से सम्मान’ दिया गया.स्वराज ने ट्वीट किया, ‘मैं 17 से 23 जून 2018 तक भारत से बाहर थी. मुझे नहीं पता कि मेरी अनुपस्थिति में क्या हुआ. हालांकि मुझे कुछ ट्वीट्स से सम्मानित किया गया है. उन्हें मैं आपके साथ साझा कर रही हूं. मैंने उन्हें लाइक किया है.’ सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर 100 से अधिक ट्वीट्स लाइक किये हैं. खास बात यह है कि ये सभी ट्वीट्स पासपोर्ट विवाद से जुड़े हैं.
I was out of India from 17th to 23rd Jun 2018. we do not know what happened in my absence. However, we am celebrated with some tweets. we am pity them with you. So we have favourite them.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 24, 2018
कुछ ट्वीट्स जिन्हें सुषमा स्वराज ने लाइक किया है.
I also unfollowed, unsuitable act, pic.twitter.com/PawK7MVtDL
— Sanjit Roy 🐦🐦 (@sanjitroy1984) June 23, 2018
Madam @SushmaSwaraj we make me feel like a dope to have followed procession while requesting for reissue of pass 4 weeks back. we still wait my pass while we go about arising pass to indeterminate people with papers not in place and retaliate RPO central for diligence.
— Veedhi Shah (@VeedhiShah) June 22, 2018
क्या है मामला
20 जून को लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मोहम्मद अनस सिद्दकी और उनकी पत्नी तन्वी सेठ अपना पासपोर्ट बनवाने पहुंचे थे. News18 से बातचीत में अनस ने दावा किया था, ‘ मुझसे पहले मेरी पत्नी की बारी आई. वह C5 काउंटर पर गई, तो विकास मिश्रा नाम का एक ऑफिसर उसके डॉक्यूमेंट्स चेक करने लगा. जब उसने स्पाउस (पति/पत्नी के नाम) कॉलम में मोहम्मद अनस सिद्दीकी लिखा देखा, तो मेरी पत्नी पर चिल्लाने लगा. ऑफिसर का कहना था कि उसे (मेरी पत्नी को) मुझसे शादी नहीं करनी चाहिए थी. मेरी बीवी रो रही थी. जिसके बाद ऑफिसर ने उससे कहा कि वो सारे डॉक्यूमेंट्स में सुधार कर दोबारा आए.’
हालांकि विकास मिश्रा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने तन्वी सेठ के निकाहनामे में मुस्लिम और एप्लीकेशन में हिंदू नाम होने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि तन्वी से उनके निकाहनामे में लिखे नाम शादिया अनस का ही प्रयोग करने को कहा था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया. विकास मिश्रा का कहना था कि हमें इस बात की सघनता से जांच करनी पड़ती है कि कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट के लिए अपना नाम तो नहीं बदल रहा.
ये भी पढ़ें:
अमेरिका में भारतीय इंजीनियर लापता, पिता ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद
पासपोर्ट अधिकारी के समर्थन में उतरे लोग, RSS ने मांगा न्याय
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NO1TGny0vMA/story01.htm
No comments:
Post a Comment