Sunday, 24 June 2018

लंदन में अपने स्टोर के ऊपर बने फ्लैट में रुका नीरव मोदी: रिपोर्ट


READ MORE

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी, जो पीएनबी फ्रॉड केस का मुख्य आरोपी है वह अपने ज्वेलरी स्टोर के ठीक ऊपर रह रहा था. यह ज्वेलरी स्टोर लंदन के मेफेयर इलाके में है. रविवार को आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है. 47 वर्षीय नीरव मोदी, फरवरी में भारत की ओर से पासपोर्ट रद्द कर दिए जाने के बाद भी कम से कम 4 बार ब्रिटेन की यात्रा कर चुका है. रिपोर्ट्स हैं कि नीरव हाल ही में 12 जून को लंदन से ब्रसेल्स तक सफर किया. इस दौरान उसने यूरोस्टार ट्रेन का सहारा लिया था. लंदन में रहने के दौरान वो कथित तौर पर अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर रह रहा था, जिसे ‘नीरव मोदी’ के नाम से जाना जाता है. संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वह स्टोर बीते हफ्ते बंद थी.23 फरवरी को, भारतीय अधिकारियों ने मोदी के पासपोर्ट को रद्द कर दिया, जल्द ही इंटरपोल और यूके सरकार से संपर्क किया. हालांकि आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि मोदी ने 15 मार्च को हीथ्रो हवाई अड्डे से हांगकांग तक और न्यूयॉर्क से हीथ्रो हवाई अड्डे पर 28 मार्च को यात्रा की थी.


ये भी पढ़ें: लंदन में अपने स्टोर के ऊपर बने फ्लैट में रुका नीरव मोदी: रिपोर्ट


इससे पहले इंटरपोल, नीरव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकता है. सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं उनमें मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग एजेंसी दस्तावेजों से संतुष्ट है और अब वह सीबीआई के आग्रह को आगे बढाने वाली है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NO1TGny0vMA/story01.htm

No comments:

Post a Comment