Saturday, 2 June 2018

चौथी बार मां बनी बीवी तो पति को लगा बदनामी का डर, बच्चे को चर्च में छोड़ा


READ MORE

कोच्चि में 32 साल के एक व्यक्ति ने अपने नवजात बच्चे को चर्च में छोड़ दिया. इस व्यक्ति को डर था कि चौथे बच्चे की वजह से समाज में उनकी बदनामी होगी.पुलिस ने बताया कि एडपल्ली के सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च में नवजात बच्चे को छोड़ने के मामले में बिट्टू और उसकी पत्नी प्रतिभा को शनिवार सुबह त्रिशूर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.


प्रारंभिक जांच में बिट्टू ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने बदनामी के कारण ऐसा किया. उनके दोस्त और स्थानीय लोग प्रतिभा के बार-बार गर्भवती होने के कारण कथित रूप से उनका मजाक उड़ाया करते थे.


पुलिस ने हालांकि कहा कि किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच की जरूरत है. पुलिस के मुताबिक दंपति पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में एक दंपति सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च में शुक्रवार शाम अपने बच्चे को छोड़कर जाता दिखाई दिया. चर्च की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे बच्चे को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया.


पिता ने नवजात को चर्च की जमीन पर रखने से पहले उसके माथे को चूमा. घटना के तुरंत बाद नवजात बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्चा स्वस्थ है.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm

No comments:

Post a Comment