READ MORE
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और थ्री व्हिलर से सफर करते हैं, तो जरा सावधानी बरतें, नही तो आप किसी पीले लिफाफे गैंग का शिकार हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने एक सीक्रेट जानकारी के बाद एक ऐसे ही गैंग का पर्दाफ़ाश किया है, जो ऑटो में बिठाकर कीमती समान, ज्वैलरी, कैश पर हाथ साफ कर देता था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस पिछले काफी दिनों से हाथ-पैर मार रही थी. तभी पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना संजीव गिल है, जो अपने साथी पंकज और रितेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे. तीनों दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं. इनकी ठगी का तरीका एकदम यूनिक था. तीनों के काम भी बंटे थे.
पूछताछ में तीनों ने बताया कि मास्टर माइंड संजीव गिल कभी क्रांइम ब्रांच, कभी आईबी तो कभी सीबीआई का अधिकारी बनता था. दूसरा आरोपी पंकज पैसेंजर और तीसरा आरोपी रितेश ऑटो ड्राइवर बनता था. ठगी करने के लिए तीनो एक ऑटो में चलते थे. तीनों किसी बस स्टॉप पर जाते थे. वहां किसी पैसेंजर को टारगेट करते थे.
ऑटो में एक पैसेंजर पहले से बैठा होता था. वो पकंज होता था. फिर पैसेंजर से कहां जाता था कि आगे पुलिस चेंकिग कर रही है. आपके कीमती समान ले लेंगे. फिर पैसेंजर को एक पीला लिफाफा देते थे कि सारा समान एटीएम कार्ड लिफाफे में रख दो और फिर बड़ी चलाकी से पीला लिफाफा बदल दिया जाता था.पैसेंजर को उतारने के बाद उनके एटीएम से पैसे निकाल लिए जाते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से चार एटीएम कार्ड, 12 पीले लिफाफे और वारदात में शामिल ऑटो बरामद किया है. फिलहाल पुलिस पांच केस खोलने का दावा कर रही है.
ये भी पढ़ें हाथ पर बने टैटू ने खोला ब्लाइंड मर्डर केस, आशिक ही निकला प्रेमिका का कातिल
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/assam-gold-smuggling-case-7-arrested-from-different-airports-1241288.html
No comments:
Post a Comment