Friday, 1 June 2018

किसान आंदोलन: पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने किया किसान हड़ताल का समर्थन


READ MORE

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं. पूर्व क्रिकेटर सिद्धू फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में पहुंचे और गांव में किसान से सब्जियां और दूध खरीदा. इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने सब्जियों और दूध के लिए दो हाजर रुपए का भुगतान भी किया. दरअसल पंजाब में भी किसान शुक्रवार से 10 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं. किसान 1 से 10 जून तक शहरों में फल-सब्जियों और दूध की सप्लाई नहीं करेंगे.अधिकतर जगहों पर किसान शुक्रवार को शहरों में दूध और सब्जियां लेकर नहीं आए. किसानों ने ऐलान किया कि शहर के लोग गांव में आकर दूध और सब्जियां खरीद सकते हैं. इसी क्रम में किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू एक गांव में पहुंचे और एक किसान से दूध आैर सब्जियां खरीदीं.


किसानों ने 1 से 10 जून तक शहरों में दूध और सब्जियों की सप्‍लाई रोकने के साथ ही शहर की दुकानों, शोरूम और सुपर बाजार का रुख नहीं करने का भी निर्णय किया है. किसानों ने कहा है कि अगर शहरी के लोगों को फल-दूध या सब्जी चाहिए तो उन्हें गांवों का रुख करना पड़ेगा.

No comments:

Post a Comment