Friday, 1 June 2018

जबरन छुट्टी पर नहीं भेजी गईं चंदा कोचर, सालाना अवकाश पर हैं : ICICI बैंक


READ MORE

विवादों में फंसे देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने इस रिपोर्ट से इनकार किया कि उसकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को स्वतंत्र रूप से बोर्ड जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने को कहा गया है. बैंक ने बताया कि कि उसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) चंदा कोचर पहले से तय सालाना अवकाश पर हैं.बैंक ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें जबरन छुट्टी पर नहीं भेजा गया है.


बैंक ने शेयर बाजार को यह भी बताया कि चंदा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर कोई खोज समिति गठित नहीं की गई है.


कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वीडियोकॉन को लाभ पहुंचाने और बड़ा कर्ज दिलाने में भूमिका को लेकर लंबित जांच के चलते चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया है.बैंक ने एक बयान में कहा, आईसीआईसीआई बैंक निदेशक मंडल चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने की बात से इनकार करता है. वह सालाना अवकाश पर हैं जो पहले से नियोजित था। बोर्ड इस बात से भी इनकार करता है कि उसने उनका उत्तराधिकारी तलाशने के लिये कोई खोज समिति बनाई है.


इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने कुछ कर्जदारों के मामले में हितों के टकराव और इसके परस्पर लेन – देन पर आधारित होने के आरोपों की पड़ताल के लिये इस सप्ताह स्वतंत्र जांच की घोषणा की थी.


बैंक ने इससे पहले मार्च में कहा था कि निदेशक मंडल को चंदा कोचर पर पूरा भरोसा है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PGlJusbe8iE/story01.htm

No comments:

Post a Comment