Monday, 25 June 2018

RSS कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद 5 गुना बढ़े संघ की सदस्यता के लिए आवेदन


READ MORE

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से पश्चिम बंगाल के लोगों में संघ से जुड़ने की दिलचस्पी बढ़ गई है. आरएसएस की सदस्यता लेने के लिए संघ को बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं. आरएसएस के पश्चिम बंगाल यूनिट के मीडिया प्रभारी बिपलब रॉय का कहना है,  ”7 जून को नागपुर के संघ मुख्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद, संघ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं.”बिपलब रॉय का कहना है कि एक जून से छह जून हमें सदस्यता के लिए औसत रूप से 378 आवेदन मिलते थे लेकिन मुखर्जी के भाषण के बाद हमें 1,779 लोगों के आवेदन आए. सात जून के बाद हमें 1,200 से 1,300 आवेदन प्रतिदिन आने लगे. इन आवेदनों में चालीस प्रतिशत से ज्यादा आवेदन पश्चिम बंगाल से आए.


बिपलब ने कहा कि यह भी सच है कि प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने से भी संघ की थोड़ी लोकप्रियता बढ़ी है. प्रणब मुखर्जी के संघ कार्यक्रम में शामिल होने पर विपक्ष के रुख की बिपलब आलोचना भी करते हैं.संघ नेता ने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियां सहिष्णुता की बात करती हैं लेकिन प्रणब मुखर्जी के संघ कार्यक्रम में शामिल होने पर उनकी आलोचना की गई. हमारे कार्यक्रम में पहले भी कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं.


संघ नेता ने कहा कुछ वर्ष पहले पश्चिम बंगाल में सात सौ शाखाएं पश्चिम बंगाल में थीं और तीन सौ शाखा नॉर्थ बंगाल में थीं. लेकिन अब 1,200 और 400 शाखाएं दक्षिण और उत्तर बंगाल में चलती हैं.


संघ के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता जिशानु बसु ने कहा कि कर्नाटक के बाद दूसरा या तीसरा स्थान है जहां से सबसे ज्यादा लोग संघ में शामिल हो रहे हैं.


यह भी पढ़ें-
RSS मुख्यालय में प्रणब मुखर्जी के चर्चित भाषण की 10 अहम बातें
मिशन 2019 में जुटा RSS, बीजेपी की जीत के लिए बनाई ये रणनीति


Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/ranchi/shoppers-will-go-to-jail-952301.html

No comments:

Post a Comment