READ MORE
पश्चिम बंगाल में एक युवा जोड़े को मोरल पुलिसिंग का सामना करना पड़ा है. ट्रेन में कथित तौर पर सीट पर बैठने को लेकर युवक और युवती से एक व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें अपशब्द भी कहे. लड़की ने फेसबुक पर घटना के बारे में लिखा है. लड़की ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है. उसने आरोप लगाया कि इस दौरान बाकी के यात्री चुपचाप बैठे रहे और आरोपी ने उसके कपड़ों को लेकर कमेंट किए. युवक और युवती ने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.जानकारी के अनुसार, मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाला युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शनिवार रात को घर लौट रहा था. वे दोनों रात को नौ बजे सियालदाह स्टेशन से कृष्णानगर लोकल ट्रेन में चढ़े. उन्होंने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से थोड़ा खिसकने को कहा ताकि वे बैठ सके. लेकिन सीट पर बैठे यात्री ने मना कर दिया और कहा कि वह नहीं हटेगा क्योंकि उसे पंखे की हवा नहीं मिलेगी.
इसके बाद युवा जोड़ा जैसे-तैसे सीट पर बैठ गया, इस पर थोड़ी बहस हुई लेकिन मामले ने ज्यादा तूल नहीं पकड़ा. लेकिन जब ट्रेन अपने आखिरी स्टेशन के करीब पहुंची तो एक यात्री ने युवक-युवती के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया. उसने गालियां दी और युवती के कपड़ों पर सवाल उठाया.
इस दौरान एक यात्री ने सीट बैठने पर कहा, ‘घर जाओ और एक दूसरे की गोद में जाकर बैठो.’ फिर कुद लोगों ने टिप्पणी की, ‘आप जैसे लोगों की पीढ़ी की वजह से ही कोलकाता मेट्रो मामला हुआ.’
लड़की ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘इस तरह के कपड़े पहनकर ट्रेन में मत आया करो.’ लड़की के अनुसार उसने टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी.’
No comments:
Post a Comment