Saturday, 23 June 2018

तेलंगाना: वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, TRS में होंगे शामिल


READ MORE

कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र ने शनिवार कहा कि वह सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में सिर्फ एक समुदाय को ही प्राथमिकता मिली और पिछड़े वर्गों की अनदेखी की गई.नागेंद्र 2009-2014 के बीच कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने समाज के विभिन्न तबकों के लिए काम किया है जैसे अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर वाई एस राजशेखर रेड्डी ने किया था.


सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी नागेंद्र के घर पर उन्हें अपना फैसला पलटने के लिए मनाने गये थे लेकिन वह मौजूद नहीं थे. हैदराबाद में प्रभावी नेता नागेंद्र 2009-14 के दौरान मंत्री थे. वह 2014 में चुनाव हार गये थे.


(इनपुट भाषा से)


No comments:

Post a Comment