READ MORE
पंजाब में फैले ड्रग रैकेट के खिलाफ कई मुहिम चलाई जा रही है. इसके बाद भी ड्रग के ओवरडोज़ से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला प्रेम नगर के कोटकपुरा इलाके का है. यहां ड्रग के ओवरडोज से 22 साल के एक लड़के की सड़क किनारे कूड़े के ढेर में ही मौत हो गई.सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला लड़के के शरीर के सामने बैठी बदहवास होकर रो रही है. बताया जा रहा है कि ये उस लड़के की मां है. बेटे की मौत पर यकीन न करते हुए वह महिला कभी उस झकझोर कर उठाने की कोशिश करती है, तो कभी उसके पीठ पर जोर-जोर से मारती है.
पुलिस के मुताबिक, मृत लड़के की पहचान बलविंदर सिंद के रूप में हुई है. वह दलित समुदाय का बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद अवतार सिंह नाम के एक शख्स ने अपने मोबाइल पर ये वीडियो बनाया है. अवतार सिंह का कहना है, ‘पंजाब में 80 फीसदी से ज्यादा युवा ड्रग्स के आदी हैं. यहां ज्यादातर ‘चिट्टा’, ‘एलएसडी’ जैसे ड्रग्स का रैकेट चलता है.
वहीं, लड़के की मां का कहना है, “मेरा लड़का एक मिठाई की दुकान पर काम करता था और रोज ड्रग्स लेता था. मैंने उसे कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने मेरी कभी नहीं सुनी. मैंने अपना बच्चा खोया है. मैं नहीं चाहती कि किसी दूसरी मां के साथ ऐसा हो. सरकार को ड्रग्स रैकेट खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.”
बता दें कि कटकपुरा के पहले अमृतसर में ड्रग ओवरडोज से आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की जान चली गई. इस लत के चलते आप नेता के बेटे सहित उसके दोस्त की भी मौत हो गई. दोनों का शव दो दिन तक एक कमरे के बेड पर ही पड़ा रहा. शव से बदबू आने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई. यह घटना पंजाब के छेर्ता इलाके की है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/gWPU3RhD9BM/story01.htm
No comments:
Post a Comment