Friday, 1 December 2017

यूपी निकाय चुनाव पर कुमार का ट्वीट: किसी को बधाई, किसी पर तंज


READ MORE

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने 2 नवंबर को ट्विटर पर लिखा था कि…’हम’ बोले तो क्या होगा..? उसके बाद से वह लगातार पार्टी पर तंज कस रहे हैं.उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली बीजेपी और बीएसपी को कुमार ने बधाई दे डाली. बाद में अपनी पार्टी की मेहनत का जिक्र किया. उनके ट्विट पर आकाश भारद्वाज पूछते हैं कि ये बधाई है या तंज?


कुमार ने लिखा है कि “विजयी बीजेपी और विपक्ष में आई बीएसपी को बधाई भाई. संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं-नेताओं, दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों ने रैलियों-रोड शो के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में जो दिन-रात प्रचार किया, उसके लिए साधुवाद. हम एक क़दम आगे बढ़े.”


लोगों को ये नहीं समझ में आ रहा है कि उन्होंने संजय सिंह की तारीफ की है या फिर उन पर कटाक्ष किया है. कुमार ने एक दिन पहले ही अपने विरोधियों के लिए एक ट्विट किया था, जिसमें लिखा “कुछ आग के परिणाम से जल जाते हैं, कुछ बर्फ से कुछ घाम से जल जाते हैं, मुझको तो सिर्फ उन पे दया आती है, जो लोग मेरे नाम से जल जाते हैं.”




कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में केजरीवाल के सामने ही कहा था कि “षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं या वहां चले तो नहीं जाएंगे, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां तो अंधेरा है तो कैसे स्वराज का दीपक जलेगा. यदि यह आंदोलन असफल हुआ तो माताएं 40 साल तक बेटों को आंदोलन में भेजना बंद कर देंगी, आंदोलन से लोगों का भरोसा ही उठ जाएगा.”


वह दो दिन बाद 3 दिसंबर को कुमार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाद कार्यक्रम करने जा रहे हैं. यह मामला भी काफी गर्म है.


यूपी चुनाव की पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें:  https://goo.gl/cxwm9k


No comments:

Post a Comment