Saturday, 2 December 2017

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में घायल हुआ इतालवी नागरिक, सुषमा ने की मदद


READ MORE

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक इतालवी नागरिक की सहायता की. पुलिस ने बताया कि जियोवानी फैरिस सहित चार व्यक्ति यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में घायल हो गए थे.एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने सुषमा को ट्वीट किया कि हादसे में फैरिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में अकेला है.


सुषमा ने जवाब दिया, ‘वह अकेला नहीं है. वह भारत में है. मैंने कैलाश अस्पताल में बात की. वे उसकी देखभाल करेंगे.’




इसके बाद दिल्ली स्थित इटली दूतावास ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया. माननीय विदेशमंत्री स्वराज के आभारी हैं. उन्होंने रोगी से बात की, वह ठीक है और पेशेवर डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है.



एसएचओ फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि दुर्घटना दनकौर इलाके में हुई. फैरिस और उसका ड्राइवर जिस कार में थे वह कार दूसरी कार से टकरा गई. उन्होंने बताया कि दूसरी कार में एक महिला सहित दो लोग थे और उन्हें मामूली चोटें आईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई.


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/allahabad-city-15687064.html

No comments:

Post a Comment