READ MORE
कांग्रेस पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलती है.इस मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा ही सच्चाई का साथ दिया है. आगे भी साथ दिया जाएगा.’
राहुल ने कहा, मौजूदा सत्ताधारी दल की देखरेख में आंबेडकर का संविधान खतरे में है. कांग्रेस पार्टी के लोग और अंबेडकर ने मिलकर संविधान बनाया था, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें. बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलती है. हक के लिए लड़ना हमारा काम है.
Congress President Rahul Gandhi at party headquarters in #Delhi on 133rd foundation day of the party pic.twitter.com/xwMKelqYrt
— ANI (@ANI) December 28, 2017
The Constitution, the foundation of our country is under threat, it is under attack directly, statements are being made by senior members of BJP it is under attack surreptitiously from the back its our duty, duty of Cong party every single Indian to defend it: Rahul Gandhi pic.twitter.com/x8iZfKBMaF
— ANI (@ANI) December 28, 2017
झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर में ही मौजूद बच्चों को मिठाइयां बांटी.
Congress President Rahul Gandhi distributes sweets among children at AICC headquarters on party’s 133rd foundation day #Delhi pic.twitter.com/dlh520yP9r
— ANI (@ANI) December 28, 2017
बता दें कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में पहली बार कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया. साल 1885 में आज ही के दिन कांग्रेस की स्थापना हुई थी. इस मौके पर हर साल कांग्रेस दफ्तर में स्थापना दिवस मनाया जाता है. इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
Article source: http://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-16560764.html
No comments:
Post a Comment