READ MORE
बॉलीवुड की हिट मशीन टाइगर श्रॉफ फिलहाल अपनी एक्शन फिल्म ‘बागी 2’ को मिल रही आपार सफलता का लुत्फ़ उठा रहे हैं. फ़िल्म की सफलता से खुश टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों का शुक्रियादा किया.शुक्रवार को रिलीज़ हुई साजिद नडियाडवाला की ‘बागी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. इस बात की पुष्टि करते हुए तरण आदर्श ने कहा, “टाइगर दहाड़ रहा है… फिर से.. इस नौजवान ने सबकी छुट्टी कर दी है…”
फ़िल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया, जबकि रविवार को 27.60 करोड़ रुपये की शानदार ग्रोथ देखने को मिली. यानी कुल मिलाकर फ़िल्म ने सफलतापूर्वक 73.60 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है.
सामूहिक केंद्रों में बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए, “बागी 2” मुंबई में 21 करोड़ नेट प्लस की कमाई करने में सफल रही और दिल्ली / उत्तर प्रदेश में नेट 15 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. पूर्व पंजाब में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई, तो बिहार में 3.75 करोड़ का बिज़नेस दर्ज किया गया है.बेहतरीन प्रतिक्रिया से अभिभूत, टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “With love #forevergrateful #baaghi2”.वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने कहा, “मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूँ, मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया। बहुत बहुत धन्यवाद, जितना शुक्रिया कहूँ उतना कम है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूँ, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में, मैं कभी सपने में भी सोच नहीं सकता था और न ही ऐसा सपना देखने की ज़ुर्रत कर सकता था. जो हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ. जैसा मैंने बागी 2 की टीम की तरफ से कहा, हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं आपको इस वीडियो के जरिये पर्याप्त कह सकता हूं, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद।”
“बागी 2” 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है और फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे है जो इस भाग का बेस्ट पार्ट है.
युवा हिट मशीन टाइगर श्रॉफ द्वारा अभूतपूर्व संख्या ने बॉक्स ऑफिस को तोड़ दिया है, जबकि ऐसे आंकड़े सिर्फ इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ ही देखे गए थे, टाइगर श्रॉफ भारतीय बॉक्स ऑफिस का चेहरा बदलते हुए दिख रहे हैं.
फ़िल्म की रिलीज ने पूरे देश के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. टाइगर श्रॉफ के आइडल रितिक रोशन और बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने युवा अभिनेता को बॉलीवुड के एक्शन स्टार की उपाधि दे दी है.
No comments:
Post a Comment