Monday, 2 April 2018

खुद से 23 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं लियानार्डो डिकैप्रियो


READ MORE

हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डि​कैप्रियो फिल्मों के अलावा अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि वह डेटिंग के लिए अक्सर मॉडल्स को ही चुनते हैं. इस बार भी उन्होंने एक मॉडल को ही चुना है. मॉडल का नाम है कैमिला मोरोने. कैमिला अर्जेंटीना से हैं और उम्र में लियोनार्डो से 23 साल छोटी हैं. लियोनार्डो की उम्र 43 साल है और कैमिला की उम्र सिर्फ 20 साल है. मजेदार बात ये है कि डिकै​प्रियो जब फिल्म टाइटेनिक की सफलता का जश्न मना रहे थे, तब कैमिला का जन्म ही हुआ था. अब बताया जा रहा है कि डिकैप्रियो और कैमिला पिछले साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.वेबसाइट पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिकैप्रियो और कैमिला को अल पचीनो की फिल्म सैलोम की ​स्क्रीनिंग के दौरान साथ देखा गया था. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि कैमिला की मां भी उम्र में लियोनार्डो से छोटी हैं. इतना ही नहीं डिकैप्रियो और कैमिला की लवस्टोरी के साथ-साथ उनकी मम्मी का रिलेशनशिप भी चर्चा में हैं. दरअसल कैमिला की 41 वर्षीय मां, 77 वर्षीय पचीनो को डेट कर रही हैं.


जहां तक लियोनार्डो और कैमिला की बात है, तो वो बीते तीन महीनों में कई बार साथ घूमते देखे गए हैं. पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल दिसंबर में उस वक्त लियोनार्डो कैमिला के करीब आए, जब उनका अपनी गर्लफ्रेंड नीना एगडल के साथ ब्रेकअप हुआ था.


करियर की बात करें तो डिकैप्रियो ने हाल ही में क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्म साइन की है. द रेवनेंट के लिए आॅस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद ये लियोनार्डो की कमबैक फिल्म होगी. वहीं कैमिला हाल ही में ब्रूस विलिस की फिल्म डेथ विश में नजर आई थीं.यह भी पढ़ें:


साल 2021 में रिलीज होगी जुरासिक वर्ल्ड की तीसरी किश्त, दूसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ही हुई घोषणा

No comments:

Post a Comment