Wednesday, 25 April 2018

Avengers Infinity War Review : थानोस ने किया अवेंजर्स की नाक में दम, बनेगा सीक्वल


READ MORE

अवेंजर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘Avengers Infinity War’ को अमेरिका में रिलीज़ कर दिया गया है और इस फिल्म को अभी से फिल्म समीक्षकों की वाहवाही मिल रही है. इस फिल्म को अवेंजर्स की सबसे अच्छी फिल्म माना जा रहा है और इसे देख चुके कुछ लोग इसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे. इस फिल्म में मार्वल यूनिवर्स के दो हिस्सों ‘अवेंजर्स’ और ‘गार्जियन ऑफ गैलेक्सी’ को एक साथ लाया गया है.वॉक्स.कॉम के अनुसार ये बेहद मुश्किल फिल्म थी क्योंकि आपको 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म में 40 से ज्यादा किरदारों को फिक्स करना था, ज़ाहिर था किरदारों को छोटा किए जाने की ज़रुरत थी. ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका को बेहद छोटे किरदार मिले हैं. वहीं हल्क या विज़न या स्कारलेट विच या फिर स्पाइडरमैन के पास भी करने के लिए कुछ खास नहीं था. लेकिन इस फिल्म में आइरन मैन और गार्जियन ऑफ गैलेक्सी के पास एक मेजर रोल है.


वॉक्स की मानें तो ‘अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ अवेंजर्स की फिल्म न होकर थानोस की फिल्म है. इस फिल्म में थानोस (Josh Brolin) के साथ Guardian of Galaxy की किरदाग गमोरा (Joe Saldana) के कैरेक्टर्स को विस्तार दिया गया है और ज़ाहिर है कि कहानी यहां से आगे बढ़ेगी.


द वर्ज.कॉम के मुताबिक अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के साथ इस फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरु हो जाएगी क्योंकि इस फिल्म ने अब मार्वल यूनिवर्स को ऐसे मोड़ पर ला दिया है कि यहां से उन्हें वापसी करनी चाहिए वर्ना उनके कई हीरोज़ खो जाएंगे. अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर थानोस और गमोरा की फिल्म है लेकिन इस फिल्म से सिर्फ थानोस को स्थापित किया गया है. अभी इस फिल्म में कई मोड़ आने हैं और जिन सुपरहीरोज़ को इस फिल्म में मौका नहीं मिला उन्हें इसके सीक्वल में मौका मिलेगा.एंपायर.कॉम के अनुसार ये फिल्म थानोस की फिल्म है और अवेंजर्स इसमें साइडहीरो का रोल करते नज़र आ रहे हैं. ऐसे कई दृश्य हैं जिनमें आपको सुपरहीरोज़ एक साथ काम करते नज़र आएंगे लेकिन ऐसे दृश्य नहीं है जिसमें फिल्म के सभी हीरोज़ एक साथ नज़र आएंगे. फिल्म अलग अलग हिस्सों में बंटी हुई है और थानोस हर हिस्से में जाकर अपनी ताकत को साबित करता है.


इस फिल्म के शुरुआती रिव्यू इस बात की गवाही दे रहे हैं कि इस फिल्म में एक नई कहानी की शुरुआत हो रही है जो इस फिल्म के सीक्वल में जाकर खत्म होगी. इस फिल्म के सीक्वल से पहले मार्वल अपनी दूसरी फिल्मों जैसे ब्लैक पैंथर या स्पाइडरमैन की एक फिल्म को रिलीज़ कर सकता है.


इस फिल्म को भारत में दर्शकों के लिए 27 अप्रैल को खोला जाएगा और अभी से इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल दिख रहे हैं. भारत में इसे कई भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है. जिन प्रशंसको फिल्म में किसी सुपरहीरो के मरने का आशंका है तो आपको बता दें कि आइरन मैन और कैप्टन अमेरिका अभी फिल्म में बने रहेंगे.


तस्वीरों में देखिए, वरुण धवन का लेडी लक –

No comments:

Post a Comment