Thursday, 26 April 2018

ठाणे: अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद का करीबी तारिक परवीन गिरफ्तार


READ MORE

मुंबई की ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ठाणे पुलिस की एक्‍सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी तारिक परवीन को गिरफ्तार किया है. तारिक को मुंब्रा से पकड़ा गया है. तारिक परवीन 1998 डबल मर्डर मामले में आरोपी है.बता दें कि इससे पहले जनवरी 2015 में डी कंपनी के स‍क्रिय सदस्‍य तारिक परवीन और मोहम्‍मद उस्‍मान को पकड़ा गया था. 15 साल बाद हुई यह गिरफ्तारी बड़ी सफलता थी लेकिन फरवरी में ही दाउद इब्राहिम के शूटरों को जमानत मिल गई. मुंबई से तारिक परवीन और लखनऊ से मो. उस्मान को गिरफ्तार करने वाली लखनऊ पुलिस के लिए ये बड़ा झटका था.

No comments:

Post a Comment