Thursday, 26 April 2018

भारत की सीमा पर तिब्बत में हवाई ताकत बढ़ा रहा है चीन: एयर चीफ मार्शल


READ MORE

भारतीय वायुसेना के प्रमुख बी एस धनोआ ने गुरुवार को कहा कि चीन, भारत की सीमा पर तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में अपनी हवाई ताकत को बढ़ा रहा है. एयर चीफ मार्शल ने एक संबोधन में कहा ‘कि सभी अचानक आने वाली स्थितियों में अभियानों को पूरी तरह से संचालित करने के लिए लड़ाकू विमानों के 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है. मौजूदा समय में वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों के केवल 31 स्क्वाड्रन हैं. उन्होंने हालांकि कहा कि जब भी ज़रूरत होगी तो वायुसेना में ‘‘तेजी’’ से युद्ध लड़ने की क्षमता है.पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों द्वारा लगातार किये जा रहे हमलों से संकेत मिलता है कि कुछ क्षेत्रों में भारतीय की तरफ से किया जा रहा विरोध काम नहीं कर रहा है और उन्होंने जोर दिया कि इस क्षेत्र में क्षमताओं को बढ़ाने की ज़रूरत है ताकि इस्लामाबाद के रुख और व्यवहार में बदलाव आए.


चीन की सीमा पर स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों से, हमने तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में चीनी विमानों की तैनाती में महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी देखी है.’’


एयर चीफ मार्शल ने कहा कि उन्होंने हाल में चीनी वायु सेना के अधिकारी से कहा था कि दोनों पक्षों को संघर्ष से बचने के लिए अधिक बार बैठकें करनी चाहिए.ये भी पढ़ेंः
परमाणु और जैविक यद्ध से निपटने के लिए वायुसेना ने किया युद्धाभ्यास
एयरफोर्स ने किया 30 सालों का सबसे बड़ा अभ्यास, चीन-पाक से एक साथ निपटने को दिखा तैयार

No comments:

Post a Comment