READ MORE
चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया है. इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) द्वारा दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद के साथ साझा जानकारी के अनुसार भारत ने हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है.आईसीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को लिखे पत्र में कहा, ‘हमें आपको सूचित करने में ख़ुशी हो रही है कि भारत सरकार, आईसीए और एफटीटीएफ के समन्वित और अथक प्रयासों ने भारतको संख्या के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बना दिया है.’
आईसीए ने बाजार अनुसंधान फर्म आईएचएस, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और वियतनाम के सामान्य सांख्यिकी कार्यालय से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला दिया.
आईसीए की तरफ से शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में वैश्विक मोबाइल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 11 प्रतिशत हो गयी, जो कि 2014 में तीन प्रतिशत थी.भारत, वियतमान को पछाड़कर 2017 में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है. देश में मोबाइल फोन उत्पादन बढ़ने के साथ इनका आयात भी 2017-18 में घटकर आधे से कम रह गया है.
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत फास्ट ट्रैक टास्क फोर्स (एफटीटीएफ) ने 2019 तक मोबाइल फोन उत्पादन 50 करोड़ इकाई तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 46 अरब डॉलर होगा.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/sc-stays-criminal-proceedings-against-ms-dhoni-408763.html
No comments:
Post a Comment