Thursday, 26 April 2018

दिल्‍ली: प्रॉपर्टी विवाद में दो भाई और भाभी की हत्‍या, पुलिस मौके पर


READ MORE

दिल्‍ली के मॉडल टाउन में प्रॉपर्टी विवाद में तीन लोगों की हत्‍या का मामला सामने आया है. मारे गए लोगों में दो भाई और एक भाई की पत्‍नी शामिल है. पुलिस के द्वारा संभावना जताई जा रही है कि दोनों भाइयों ने ही एक दूसरे का कत्‍ल किया है साथ ही पत्‍नी को भी मौत के घाट उतारा है.  फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.बता दें कि घटना बीती रात को घटित हुई है. दोनों भाइयों ने कत्‍ल के लिए गोली और धारदार हथियार का इस्‍तेमाल किया है. वहीं बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/jej8969zoO4/story01.htm

No comments:

Post a Comment