READ MORE
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि पिछले पांच साल में राज्य को दी गई केंद्रीय मदद के एक-एक रुपये का हिसाब विधानसभा में रखा गया और विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार इससे भली भांति वाकिफ हैं.कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय योजनाओं के प्रोसेस के लिए कर्नाटक से केंद्रीय मदद के हिसाब की लगातार मांग कर रहे हैं.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘पैसा कहां गया? जवाब है कि सिंचाई, स्कूलों, अस्पताल, सड़क, राजमार्ग, रेलवे लाइन, फसल बीमा, कृषि कर्ज माफी और ऐसी कई सूची है, जहां यह गया. पाई पाई का हिसाब विधानसभा के समक्ष रखा गया.’
Where did the money go? The answer is it went into irrigation, schools, hospitals, roads highways, railway lines, crop insurance, farm loan waiver the list goes on. Account for every rupee is presented before the legislature. The leader of Opposition Jagdeesh Shettar is aware
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) April 1, 2018
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार ( भाजपा) भी इससे अवगत हैं.
शाह ने लगातार कहा है कि केंद्र सरकार ने खास समय अवधि में कर्नाटक को मदद राशि 88,583 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 2,19,506 करोड़ रूपये कर दी और सिद्धारमैया से खर्चे पर विस्तृत हिसाब पेश करने को कहा.
सिद्धारमैया ने कहा कि ये कोष कर्नाटक को विशेष अनुदान नहीं है और यह राज्य बजट में गया.
उन्होंने कहा कि भाजपा को झूठ बोलना और लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए क्योंकि 15 विधायी सत्रों में इन सभी का हिसाब किताब पेश किया गया, चर्चा हुयी और मंजूरी दी गयी.
उन्होंने कहा, ‘क्या भाजपा पांच साल से सो रही थी? क्या 15 विधायी सत्र के समय वे सो रहे थे जब इन सभी का हिसाब किताब पेश किया गया, इस पर चर्चा हुयी और मंजूरी दी गयी. इसलिए लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें. झूठ दोहराने से यह सत्य नहीं हो जाता.’
No comments:
Post a Comment