Wednesday, 25 April 2018

सुप्रीम कोर्ट के रस्मी भोज में नहीं शामिल हुए जस्टिस चेलामेश्वर


READ MORE

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ परोक्ष रूप से विद्रोह करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे चेलामेश्वर बुधवार को तब छुट्टी पर रहे जब सभी जज रस्मी दोपहर भोज में मिले.चीफ जस्टिस के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को सभापति एम वेंकैया नायडू द्वारा खारिज किए जाने के दो दिन बाद ऐसी अटकलें थीं कि क्या न्यायमूर्ति चेलामेश्वर बुधवार को रस्मी भोज में शामिल होंगे या नहीं.


परंपरा के तहत सुप्रीम कोर्ट के सभी जज हर बुधवार को दोपहर भोज में मिलते हैं. इनमें से हर किसी को बारी-बारी से अपने गृह राज्य का ‘घर का खाना’ लाना होता है. सूत्रों ने बताया कि आज जस्टिस मोहन एम शांतानागोदर की बारी थी. वह कर्नाटक से हैं.


जब जस्टिस चेलामेश्वर के कार्यालय से संपर्क किया गया तो पता चला कि आज वो काम पर नहीं गए, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया गया. अदालत से आज उनकी अनुपस्थिति काफी मायने रखती है क्योंकि सूत्रों के अनुसार जब नायडू ने महाभियोग नोटिस को खारिज किया तो उस समय जस्टिस चेलामेश्वर सोमवार की बैठक में मौजूद थे.सूत्रों ने के अनुसार जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एमबी लोकुर ने जहां महाभियोग मुद्दे को छोड़कर आगे बढ़ने का पक्ष लिया था, वहीं जस्टिस चेलामेश्वर बैठक में चुप रहे थे.


ये भी पढ़ेंः
न्यायपालिका के सामने खड़े मुद्दों पर जजों ने CJI से की थी ‘फुल कोर्ट’ बुलाने की गुजारिश
OPINION: ‘सुप्रीम कोर्ट की गरिमा बचाने के लिए एकजुट हों जज’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/apyRwD2-CMI/story01.htm

No comments:

Post a Comment