Friday, 27 April 2018

डायना हेडन में ऐश्वर्या जैसी बात नहीं, फिर भी मिल गया मिस वर्ल्ड का खिताब: त्रिपुरा CM


READ MORE

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब इन दिनों अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. पहले उन्होंने महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट होने पर बयान दिया. अब ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता को लेकर डायना हेडन और ऐश्वर्या राय पर बयान दिया है.दरअसल, त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने डायना हेडन को 21 साल पहले ‘मिस वर्ल्ड’ बनाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जिसने भी इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, वो जीतकर लौटा. लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/मिस यूनिवर्स के ताज जीते. डायना हेडन भी जीत गईं. क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था?’


देब ने की एश्वर्या की तारीफ
बिप्लब देब ने इसके उलट ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ की. उन्होंने कहा, “ऐश्वर्या सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. वह मिस वर्ल्ड बनीं, ठीक है लेकिन मुझे डायना हेडन की सुंदरता समझ में नहीं आती.”इसलिए चलते हैं ब्यूटी पार्लर
त्रिपुरा सीएम यही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, “भारतीय महिलाएं पुराने समय में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नहीं करती थीं. वो बाल धोते समय शैंपू नहीं, बल्कि मेथी लगाते थे. नहाने के लिए साबुन नहीं, बल्कि मिट्टी का इस्तेमाल करते थे.”


गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचने के लिए कहा था. इसके बाद भी बिप्लब देब ने इस तरह का बयान दिया.


सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
बिप्लब देब का बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. लोगों ने उनके कमेंट को सेक्सिस्ट करार दिया है. वहीं, कुछ लोग इस बयान को हास्यास्पद बता रहे हैं.


कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने टिप्पणी की कि यह ‘‘मूर्खतापूर्ण, सेक्सिस्ट और सांप्रदायिक टिप्पणी है.’’




डायना हेडन के पक्ष में बोलते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि यदि मैं मिस वर्ल्ड में जज होता तो ऐश्वर्या राय की जगह डायना हेडन को चुनता.




दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने रि- ट्वीट किया कि हम अभी भी अप्रैल में है और हो सकता है यह 2018 का सबसे हास्यास्पद उदाहरण है.


एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि एक कारण के लिए हम त्रिपुरा में जनादेश की तारीफ कर सकते हैं कि देश को नया मनोरंजन करने वाला मिल गया.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/1XA00jLY_yk/story01.htm

No comments:

Post a Comment