Thursday, 26 April 2018

Game Of Thrones के तीसरे एपिसोड की तस्वीरें खोल रही हैं कहानी का राज


READ MORE

हॉलीवुड के फैंटेसी ड्रामा शो Game Of Thrones के सातवें सीजन का बुखार इसके फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. 7वें सीजन के 2 एपिसोड्स अब तक रिलीज हो चुके हैं. और इन दोनों ही एपिसोड्स ने शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. शो में आगे क्या होगा ये देखना दिलचस्प होगा, क्या ड्रैगनस्टोन में जॉन स्नो और डेनेरिस की मुलाकात होगी ? क्या यूरोन सर्सी के लिए तोहफा लेकर किंग्स लैंडिंग पहुंचेगा ?, क्या ड्रैगन स्टोन में मेलिसेंड्रे की मुलाकात जॉन स्नो से होगी. दर्शक इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं. इस बीच HBO की तरफ से ट्विटर पर कुछ तस्वीरें जारी की है जिन्हें देखकर एपिसोड 3 की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment