Thursday, 26 April 2018

कुपवाड़ा में LOC के पास सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी


READ MORE

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास भारतीय सैन्य बलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. सीमा पर आतंकियों की संदेहास्पद गतिविधि देखने के बाद सुरक्षाबलों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की और आंतकियों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई. एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई है.सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में कुछ आंतकी ढेर भी हो सकते हैं लेकिन रात में इसकी पुष्टि कर पाना मुश्किल है. सुरक्षा बलों का अनुमान है कि आतंकियों की संख्या छह से ज्यादा हो सकती है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

No comments:

Post a Comment