READ MORE
आईपीएल के 11वें सत्र के शुरू होने में बेशक कुछ दिन बाकी हों, लेकिन कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल अभी से मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. हर कोई जानता है कि इस बार यह धाकड़ बल्लेबाज़ किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में नजर आएगा.हाल ही में गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पंजाबी अंदाज में भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो गेल के फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनके भांगड़ा ने गंगनम डांस को पीछे छोड़ दिया है जो कि उनकी कभी ख़ास पहचान माना जाता था.
आईपीएल में 101 मैच खेलते हुए 41.20 के औसत और 151.20 के स्ट्राइक रेट से 3626 रन (शतक-5, सर्वोच्च-175 नाबाद) बनाने वाले गेल ने वीडिया पोस्ट करते हुए लिखा,’क्रिस गेल इंडिया आ रहा है.’
#KingGayle👑 coming, India. #LivePunjabiPlayPunjabi #Kings
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on Mar 31, 2018 at 2:35pm PDT
जबकि इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गेल की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पगड़ी पहनकर सोते हुए दिख रहे हैं.उसमें लिखा था,’पंजाब आने के लिए वह पहले से ही तैयार हैं.’
गौरतलब है कि इस साल जनवरी में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान क्रिस गेल को तीसरे राउंड में किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग के इशारे पर दो करोड़ में खरीदा था. यह गेल का बेस प्राइज़ था.
बहरहाल, आईपीएल की शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है. जबकि किंग्स इलेवन पंजाब अपना पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलेगी.
No comments:
Post a Comment