READ MORE
मुंबई के सिंधिया हाउस की तीसरे मंजिल पर आग लग गई है. इस फ्लोर पर इनकम टैक्स इंवेस्टिगेशन का ऑफिस है. आग लगने की सूचना के साथ ही बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया हालांकि वहां अब भी पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग लगाने की कोशिश में जुट गई हैं.बताया जा रहा है कि आग फैलकर चौथी मंजिल पर भी पहुंच गई है. कुछ लोग आग से बचने के लिए छत पर पहुंच गए हैं.
बताया जा रहा है कि इस ऑफिस में देश के कई अहम और चर्चित केसों के दस्तावेज भी हैं. नीरव मोदी, विजय माल्या और आईपीएल केस से संबंधित कई जरूरी दस्तावेज इसी बिल्डिंग में हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है. दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है.
No comments:
Post a Comment