READ MORE
झारखंड के नक्सल प्रभावित लातेहर में नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है. यहां काला पहाड़ इलाके में नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ की पार्टी पर मंगलवार देर शाम हमला कर दिया. इस हमले में जागुआर पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं वहीं, 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं. हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिये हैं.बताया जा रहा है कि जिस पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया उसमें लातेहार और गढ़वा जिले के एसपी भी शामिल थे.
इस खबर को हम और अपडेट कर रहे हैं…
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/AQosDoSZS2c/story01.htm
No comments:
Post a Comment