READ MORE
अहमदाबाद के वाडज इलाके में भीख मांगने निकली चार महिलाओं पर, बच्चा उठाने वाला गिरोह समझकर भीड़ ने बेरहमी से पिटाई की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.इस घटना के बाद अहमदबाद पुलिस कमिश्नर की और से इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों को तूल देने से दूर रहने की गुजारिश की गई है.
एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर किसी मामले में सच्चाई पायी जाती है, तो नजदीकी थाने में जाकर पहले पुलिस को सूचित किया जाए. पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर अफवाओं को तूल देने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ें-भारत को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बताने वाले सर्वे को NCW ने किया खारिज
PM मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा खतरा, मंत्री-अधिकारी भी नहीं आ सकेंगे करीब
‘वीर जवानों, अलबेलों-मस्तानों के देश’ में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं महिलाएं
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/AQosDoSZS2c/story01.htm
No comments:
Post a Comment