Thursday, 26 April 2018

दिल्लीः दो लोगों कि हत्या कर, दिनदहाड़े 12 लाख लूट कर फरार हो गए बाइक सवार


READ MORE

दिल्ली के नरेला इलाके में एक कैश वैन लूटने का मामला सामने आया है जिसमें लूटेरे 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. लूट की वारदात को अंजाम देने आए तीन अज्ञात बाइक सवारों ने वैन पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उसमें सवार लोगों की मौत हो गई और वो पैसे लेकर फरार हो गए.पुलिस ने बताया कि लूट की यह घटना दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर हुई. बैंक की कैश वैन नरेला के डीएसआईआईडीसी (दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम) की एक शराब दुकान से नकदी लेने आई थी.




पुलिस अधिकारी के अनुसार वैन में सवार कैशियर रजनीकांत और गार्ड प्रेम कुमार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. दोनों पीड़ितों की मौत नरेला के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में हो गई.


रोहिणी में भी 24 अप्रैल को कुछ अज्ञात अपराधियों ने कैश वैन लूटने की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा गार्ड और कैशियर ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया था.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/shoab-akhtar-wants-all-stars-tournament-in-pakistan-425760.html

No comments:

Post a Comment