READ MORE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती सहित उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव जंग का नया मैदान बन गया है. बीजेपी सूत्रों ने आज बताया कि योगी कर्नाटक में 35 रैलियों को संबोधित करेंगे. योगी नाथ संप्रदाय के हैं और कर्नाटक के समुद्री तटीय क्षेत्रों में इस संप्रदाय के लोगों की अच्छी संख्या है .बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी की योजना के मुताबिक मुख्यमंत्री का कर्नाटक दौरा 3 मई से शुरू होगा. वह 7 मई से 10 मई के बीच रोजाना रैलियां करेंगे. सपा मुखिया अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे.
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा ने कर्नाटक में दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं. अखिलेश यादव के दौरे के कार्यक्रम को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
यह पूछने पर कि क्या अखिलेश कांग्रेस के लिए भी प्रचार करेंगे, चौधरी ने कहा कि फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार वह सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे.मायावती की बसपा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की जेडीएस के साथ चुनावी करार किया है. मायावती चुनाव प्रचार में लग गयी हैं और उन्होंने कल मैसूर में रैली की. वह आज चित्रदुर्ग तथा पांच और छह मई को बेलागावी और बीदर में रैलियां करेंगी.
बसपा ने कर्नाटक में 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और जेडीएस के समर्थन से उसे यहां खाता खोलने की उम्मीद है . कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा.
ये भी पढ़ेंः
कर्नाटक चुनावः BJP कार्यकर्ताओं को मोदी का मंत्र- जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा
मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और बीजेपी भ्रष्ट नेताओं को टिकट देती हैः राहुल गांधी
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/shoab-akhtar-wants-all-stars-tournament-in-pakistan-425760.html
No comments:
Post a Comment