Sunday, 1 April 2018

13 आतंकियों की मौत से नाराज अलगाववादी नेता, बुलाई दो दिन की हड़ताल


READ MORE

अलगाववादियों ने घाटी में रविवार को हुई तीन अलग- अलग मुठभेड़ों में 13 आतंकवादियों और दो आम नागरिकों के मारे जाने पर नाराजगी जताई है. अलगाववादी नेताओं ने घटना के विरोध में कश्मीर में दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है.संयुक्त प्रतिरोधक नेतृत्व (जेआरएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि जेआरएल के बैनर तले अलगाववादियों ने आज से पूरे कश्मीर में दो दिवसीय हड़ताल बुलाई. उन्होंने बताया कि सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और यासिन मलिक ने लोगों से कारोबार और अन्य गतिविधियों को बंद रखने और जनाजे की नमाज अदा करने को कहा.


इस बीच अधिकारियों ने मीरवाइज को उनके निगीन अवास में नजरबंद कर दिया. दक्षिणी कश्मीर में आज तीन अलग- अलग मुठभेड़ में11 आतंकवादियों को मार गिराया गया. इन अभियानों में दो नागरिक मारे गए और सेना के तीन जवान शहीद हो गए.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/salman-case-414534.html

No comments:

Post a Comment