READ MORE
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को मुंबई में कहा कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के खिलाफ लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.इससे पहले शिवसेना गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनावों में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर चुकी है.
राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और इसी के तहत हमने कर्नाटक में भी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है. हम लगभग 50-60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करेंगे जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवादित क्षेत्रों में रहने वाले मराठी लोगों का प्रतिनिधित्व करती है.’
पार्टी के एक प्रस्ताव में ठाकरे ने घोषणा की थी कि शिवसेना वर्ष 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.महाराष्ट्र वर्तमान में कर्नाटक के बेलगाम, कारवार और लगभग 800 गांवों को उसे सौंपने की मांग कर रहा है. उसका दावा है कि इन स्थानों पर मराठी बोलने वाले लोगों का शासन है.
राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कर्नाटक के विवादित क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार नहीं करने की भी अपील की.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/salman-case-414534.html
No comments:
Post a Comment