Monday, 2 April 2018

15 दिनों में कैसे भड़की साम्प्रदायिक हिंसा, देखें इंटरैक्टिव मैप


READ MORE

पिछले 15 दिनों में बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा तेजी से फैली है. तीनों राज्य एक साल से सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.बिहार में पिछले छह महीनों की घटनाओं पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि यहां साम्प्रदायिक हिंसा में तेजी आई है. साल 2017 में ऐसे 85 मामले सामने आए थे जिनमें 3 लोगों की मौत हुई थी और 321 लोग घायल हुए थे.


वहीं पश्चिम बंगाल में पिछले तीन सालों में साम्प्रदायिक घटनाओं में तेजी आई है. राज्य में 2017 में कम्युनल हिंसा की 58 घटनाएं हुईं जिनमें 9 लोगों की मौत हुई और 230 लोग घायल हुए.


वहीं राजस्थान में 2017 में हिंसा की 91 घटनाएं हुईं जिनमें 12 लोग मारे गए और 175 लोग घायल हुए.इन राज्यों में शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं. ऐसे में न्यूज18 बता रहा है कि पिछले 15 दिनों में इन राज्यों में हिंसा कैसे भड़की.


Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm

No comments:

Post a Comment