Monday, 2 April 2018

श्रीनगर में 'टू-जी' इंटरनेट सेवाएं बहाल, शोपियां और पुलवामा में इंटरनेट पर रोक


READ MORE

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 2जी इंटनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं लेकिन शोपियां और पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवाओं को स्थाई तौर पर रोक दिया गया है. बता दें सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 11 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. इस घटना में दो स्थानीय नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी थी जिसके बाद घाटी में हिंसा भड़क गई थी.



स्कूल कॉलेज रहे बंद
कश्मीर घाटी में रविवार को आतंकी मुठभेड़ में दो जवानों भी शहीद हो गए. इस घटना में 11 आतंकी ढेर हुए हैं और दो नागरिक भी मारे गए हैं. इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया है. आतंकियों के हमले से दहल रही घाटी में सुरक्षा इंतजामों के चलते यह फैसला लिया गया है. कश्‍मीर में कानून-व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के साथ ही स्‍थानीय नागरिकों को सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है.
इंटरनेेट सेवा एहतियाहतन की गई बंद
एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-कश्मीर में कई जगहों और शहर के कुछ हिस्सों में आज दोपहर संघर्ष शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई. उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा ऐहतियाती कदम के तौर पर बंद की गई जिससे उपद्रवी तत्वों को कानून- व्यवस्था की समस्या खड़ी करने से रोका जा सके. अधिकारियों ने कश्मीर में एहतियातन ट्रेन सेवा भी स्थगित कर दी है.
क्यों लगा इंटरनेट पर बैन?
जम्मू -कश्मीर के तीन अलग-अलग इलाकों में रविवार को हुई मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर हो गए हैं. सुबह अनंतनाग, कचदूरा और शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ चल रही थी. मार गिराए गए आतंकियों में हिजबुल का एक कमांडर भी शामिल है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/u6WpT0re-ps/story01.htm

No comments:

Post a Comment