Monday, 2 April 2018

साल 2021 में रिलीज होगी जुरासिक वर्ल्ड की तीसरी किश्त, दूसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ही हुई घोषणा


READ MORE

जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इस जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की घोषणा कर दी गई है. इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए कॉलिन ट्रेवोरो का नाम भी फाइनल कर लिया गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर स्टीवन स्पिलबर्ग ने ईडब्ल्यू डॉट कॉम को इस बारे में
जानकारी दी है. स्टीवन के अनुसार ट्रेवोरो ही जुरासिक वर्ल्ड की तीसरी किश्त की कहानी लिखेंगे और वही इसका डायरेक्शन भी करेंगे.इस फिल्म में डायनासोर और भी खतरनाक अंदाज में नजर आ सकते हैं. इसके लिए कुछ नई औऱ रोमांचक आवाजों की तलाश भी की जा रही है, ताकि फिल्म को एकदम नये अंदाज में पेश किया जा सके.


जहां तक जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी की बात है, तो साल  2015 में रिलीज हुई जुरासिक वर्ल्ड ने दुनिया भर में धूम मचाई थी. इस फिल्म ने 1.6 अरब डॉलर की कमाई की थी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म को भी कॉलिन ट्रेवोरो ने डायरेक्ट किया था.यहां देखें जुरासिक वर्ल्ड – फॉलन किंगडम का ट्रेलर


इसके बाद साल 2018 में रिलीज के लिए तैयार है इस फ्रेंचाइजी की दूसरी किश्त- जुरासिक वर्ल्ड फॉलन किंगडम. इस फिल्म को जे.ए.बेयोना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड, क्रिस प्रैट और इयान मैलकम लीड रोल में हैं.


ये फिल्म भारत में 8 जून को रिलीज होनी है. जबकि अमेरिका में इसे 22 जून को रिलीज किया जाएगा. वहीं जुरासिक वर्ल्ड का तीसरा पार्ट साल 2021 में रिलीज किया जाएगा.


 


सुपरमॉडल ने बताई यौन शोषण की कहानी

No comments:

Post a Comment