READ MORE
हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ डेट पर गए दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया के साथ. उनकी इस डेट का एक वीडियो सामने आया है. इसमें जब विल ने रोबोट सोफिया को किस करने की कोशिश की, तो उसने कहा, हम दोस्त हो सकते हैं, हमें थोड़ा समय साथ में बिताना चाहिए. इसके बाद सोफिया ने स्मिथ को आंख भी मारी.इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह सोफिया ने स्मिथ को फ्रेंडजोन कर दिया. इस आर्टिफिशियली इंटेलीजेंट ह्यूमेनॉइड को हेनसन रोबोटिक्स ने डेवलप किया है.
गुरुवार को इस वीडियो की एक पैरोडी क्लिप यू-ट्यूब पर शेयर की गई. स्मिथ ने इसमें सोफिया को इम्प्रेस करने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे. ये रोबोट 60 अलग-अलग तरह के फेशियल एक्सप्रेशन बना सकती है.
A post shared by Will Smith (@willsmith) on Mar 29, 2018 at 11:18am PDT
इस डेट की शुरुआत में स्मिथ ने सोफिया से पूछा कि उनका फेवरेट म्यूजिक कौन सा है . इस पर सोफिया ने जवाब दिया कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बेहद पसंद है. इतना ही नहीं, सोफिया ने लगे हाथ ये भी कह दिया कि उन्होंने स्मिथ के गाने भी सुने हैं, लेकिन उन्हें वो खास पसंद नहीं हैं.
.@jadapsmith I resisted his smooth moves. https://t.co/inlFI2Qet1
— Sophia (@RealSophiaRobot) March 29, 2018
इसके बाद जब स्मिथ ने सोफिया के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए उन्हें किस करने की कोशिश की, तो सोफिया ने तुरंत ही कह दिया कि स्मिथ और वो अभी सिर्फ दोस्त हैं. उन्हें पहले एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहिए. इस पर स्मिथ के एक्सप्रेशन भी देखने वाले थे.
सुपरमॉडल ने बताई यौन शोषण की कहानी
No comments:
Post a Comment