Monday, 2 April 2018

'गैर कानूनी तरीके से इराक गए थे सभी 39 लोग, बिस्किट थोड़ी है जो ऐसे ही बांट दूं मुआवजा'


READ MORE

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मोसुल में मारे गए सभी 39 भारतीय गैर कानूनी तरीके से इराक गए थे. सिंह सोमवार को 39 भारतीयों के शव लेकर इराक से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने कहा, “विदेश मंत्रालय 2014 से यह कैम्पेन चला रहा है कि बिना ट्रेनिंग और सुरक्षा के विदेश न जाएं. हमने गैर-कानूनी एजेंट्स के माध्यम से विदेश जाने को लेकर भी लोगों को चेताया है. हमें यह कहना नहीं चाहिए लेकिन उन 40 लोगों का किसी भी एम्बैसी में कोई रिकॉर्ड नहीं था. वे गैर कानूनी एजेंट के माध्यम से वहां गए थे.”सिंह ने आगे कहा, “जब आप ऐसे एजेंट्स के माध्यम से जाते हैं तो आधे टाइम तो हमें पता ही नहीं चलता कि कौन कहां गया.” जब सिंह से पूछा गया कि क्या सरकार मारे गए भारतीयों के परिजन को नौकरी देगी तो वह अपना आपा खो बैठै. उन्होंने कहा, “यह फुटबॉल का खेल नहीं है. केंद्र और राज्य की सरकारें संवेदनशील हैं. विदेश मंत्रालय ने परिवारों से डिटेल मांगी है कि किसी नौकरी दी जा सकती है. हम इसका रिव्यू करेंगे.” (लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें)


वहीं सिंह से मुआवजे को लेकर सवाल किया गया तो वह और बिफर गए. इस दौरान उन्होंने एक और असंवेदनशील टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि मुआवजा देना बिस्किट बांटने जैसा नहीं है. उन्होंने कहा, “ये आदमियों की जिंदगी का सवाल है, आ गई बात समझ में? मैं अभी ऐलान कहां से करूं? जेब में कोई पिटारा थोड़ी रखा हुआ है.”


उन्होंने यह भी कहा कि जो परिवार आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने उन्हें अंधेरे में रखा उन्हें राजनीति में नहीं घुसना चाहिए और शांति से अंतिम संस्कार करना चाहिए.पिछले महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बताया था कि जून 2014 में मोसुल में कब्जे के बाद ISIS ने 40 भारतीयों को बंदक बनाया था. उनमें से एक ने खुद को बांग्लादेश का मुस्लिम बताया और वह बच गया. अन्य 39 को बदूश ले जाकर मार दिया गया. मारे गए भारतीयों में से 27 पंजाब के रहने वाले थे वहीं चार हिमाचल प्रदेश के थे. उनके शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी.


Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm

No comments:

Post a Comment