Monday, 2 April 2018

प्रैक्टिस मैच में रैना ने लगाए 7 छक्के, 27 गेंद में बनाए 54 रन


READ MORE

2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम धमाका करने वाली है. चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रही है और इसी दौरान इस टीम ने प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसे देखने 15 हजार दर्शक पहुंच गए. इतनी भारी तादाद में आए फैंस को चेन्नई के धमाकेदार बल्लेबाज सुरेश रैना ने निराश भी नहीं किया और 27 गेंद में ताबड़तोड़ 54 रन जमा डाले.सुरेश रैना ने प्रैक्टिस मैच में 7 छक्के लगा डाले. रैना का कहर दीपक चाहर पर बरपा, जिनकी गेंदों पर रैना ने 4 छक्के जड़े. धोनी इस प्रैक्टिस मैच में नहीं थे लेकिन रैना की पारी देख चेन्नई के फैंस बेहद खुश नजर आए. आईपीएल से पहले रैना का रंग में आना चेन्नई के लिए अच्छी खबर है. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी भी की है.


रैना के अलावा प्रैक्टिस मैच में चेन्नई के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इन दोनों स्पिनर्स ने 4 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने भी अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने अपनी स्लोअर गेंदों पर खासा काम किया. चेन्नई के बल्लेबाज केदार जाधव जरूर रंग में नहीं दिखे. ड्वेन ब्रावो ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने बल्ले से भी रंग जमाया.

No comments:

Post a Comment