Monday, 2 April 2018

लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी को किया पाकिस्तान ने 'सलाम'


READ MORE

भारतीय टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान एम एस धोनी को सोमवार को पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया. धोनी को ये सम्मान उसी तारीख को मिला जब भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. 2 अप्रैल 2011 को धोनी की ही कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बना था. धोनी ये सम्मान सेना की वर्दी में लेने पहुंचे. धोनी बिलकुल एक फौजी की तरह राष्ट्रपति कोविंद के पास गए. धोनी का ये स्टाइल देख सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई.सोशल मीडिया पर धोनी छा से गए. हर फैन और दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी को बधाई दी. यहां तक कि सरहद पार पाकिस्तान के फैंस भी धोनी के मुरीद हो गए और उन्हें सलाम किया.





पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्वीट करते हुए धोनी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “धोनी जिस गर्व के साथ आज सेना की वर्दी में पद्म भूषण लेने गए, उसे देखना गजब का अनुभव है. धोनी इस सम्मान के पूरे हक़दार हैं. 2011 की वर्ल्ड कप जीत के ठीक सात 7 साल बाद शुभकामनाएं!”




धोनी भारत के पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें रिटायरमेंट से पहले पद्मभूषण पुरस्कार मिला है. कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें ये सम्मान दिया गया. धोनी को इससे पहले 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न जबकि 2009 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री दिया गया था. धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जो वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टी20 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं.

No comments:

Post a Comment